“12/06 का शुभांक ले आया विनाश: विमान दुर्घटना में जय-शुभांक Vijay Rupani का निधन”

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयानक एअर इंडिया प्लेन क्रैश ने देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई सहम गया। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।

✈️ वायु दुर्घटना में विजय रूपाणी की मृत्यु

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (उम्र 68) भी इस विमान में यात्रा कर रहे थे, और दुर्भाग्यवश उनकी भी मृत्यु हो गई। भाजपा के गुजरात अध्यक्ष C.R. पाटिल ने इसकी पुष्टि की।

विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री (2016–2021) और बाद में पंजाब मामलों में भाजपा के प्रभारी भी रहे। वे एक शांत, समाजसेवी और जनसंवादक नेता के रूप में जाने जाते थे।

🔢 “1206”: विजय रूपाणी का शुभांक, जो मृत्यु का दिन भी बन गया

विजय रूपाणी Vehicles (स्कूटर, गाड़ी) पर हमेशा “1206” वाहन नंबर रखते थे। यह उनका लक्की नंबर था, क्योंकि वे 12 जून (12/06) को अपना जन्मदिन मानते थे।

“उनका स्कूटर, गाड़ी और अन्य वाहनों का नंबर 1206 ही होता था… यह नंबर उनके जन्मदिन (12 जून) से जुड़ा हुआ था, जिसे वह लकी मानते थे। संयोगवश उनकी मृत्यु भी 12 जून को हुई।”

विजय रुपाणी अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं है जो न्यूमरोलॉजी में यकीन करते हैं। देश में लाखों लाेग हैं जो एक ही नंबर की गाड़ी खरीदते हैं, लेकिन विजय रुपाणी की मृत्यु 12 जून को होने से उनके साथ अजीब इत्तेफाक जुड़ गया है। उनकी गाड़ियों के साथ फ्लाइट में बोर्डिंग का टाइम भी 12:10 मिनट पर था। इसके साथ ही AI 171 फ्लाइट में उनकी सीट 12 नंबर पर थी। इंटरनेट यह मसला छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी है चर्चा

सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ 1206 नंबर के साथ उनका संयोग खूब वायरल हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री की दो बार शपथ लेने वाले विजय रुपाणी की असमय मृत्यु पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है पीएम मोदी ने शुक्रवार को उनकी पत्नी से अहमदाबाद में मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसके बाद एक्स पर लिया कि मैंने विजयभाई रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि विजयभाई अब नहीं रहे। मैं उनसे वर्षों से जुड़ा रहा हूं। हमने कई चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। स्वभाव से सरल और शांत रहने वाले विजयभाई बहुत मेहनती और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित थे।

विजय रुपाणी का 1206 कनेक्शन

स्कूटी का नंबर- 1206

सभी कारों का नंबर-1206

बोर्डिंग टाइम-12:10

टिकट सीरियल-12

प्लेन में सीट नंबर-12

मृत्यु की तारीख-12/06

ड्राइवर ने बताया कैसे बना लकी नंबर?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हर कोई स्तब्ध लेकिन इस सब के बीच विजय रुपाणी के 1206 कनेक्शन पर न्यूमरोलॉजिस्ट्स और ज्योतिषाचार्यों के बीच भी यह एक चर्चा का विषय बन गया है।फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि विजय रुपाणी के पिछले 25 सालों से ड्राइवर के रूप में काम कर रहे रवजीभाई दवेरा इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दवेरा का कहना है कि विजयभाई ने मुझे कभी ड्राइवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य माना। 1206 लकी नंबर तो था ही उन्हें गाने गाना बहुत पसंद था। रवजीभाई दवेरा ने कहा कि विजय भाई का लकी नंबर 12/6 था और वे हमेशा 12/6 नंबर की ही गाड़ी पसंद करते थे। सबसे पहले उन्हें 1206 नंबर की गाड़ी मिलने के बाद उनकी बहुत तरक्की हुई थी और तब से वे हमेशा इसी नंबर की गाड़ियां लेते थे। सबसे पहले उन्होंने जो वैगनआर गाड़ी ली थी, वह भी अभी तक उनके पास है। उनका इस नंबर पर अटूट विश्वास था।

Leave a Comment