‘प्यार’ के लिए पति की बलि! राजा रघुवंशी मर्डर केस में पांचों आरोपियों ने मानी गलती

राजा रघुवंशी (29), इंदौर के रहने वाले, 11 मई 2025 को सोनम से विवाह के बाद मेघालय के चेरापूंजी (सोहरा) में हनीमून पर गए। 23 मई 2025 को दोनों अचानक गायब हो गए। उनकी स्कूटी 24 मई को रोडसाइड कैफ़े पर मिली। NDRF टीम ने 2 जून 2025 को गॉर्ज के नीचे राजा का शव पाया।

काफी छानबीन के बाद फरार सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। सोनम ने सरेंडर कर दिया।

इस केस में शिलांग पुलिस ने एक बड़ी खुलासा कि है, राज कुशवाहा इस हत्या का मास्टरमाइंड है जबकि सोनम रघुवंशी उसकी पार्टनर। सभी पांच आरोपी सोनम, राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कर्मी ने अपने जुर्म कुबूल लिए है।

इन लोगों ने 23 मई को सिर्फ 18 मिनट में राजा की हत्या कर उसकी लाश को खाई मे फेंक दी। हत्या के बाद सोनम 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही।

पहले साजिश फरवरी 2025 में रची थी, यह साजिश सोनम ने शादी के पहले की थी। उसे वक्त उनका साजिश यह था कि सोनम गायब हो जाए और घर वालों को बता दिया जाए की वह नदी में बह गई। दूसरी साजिश में इन लोगो ने किसी और लड़की के हत्या का प्लान बनाया था और उसकी लाश को सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगाने की ताकि सबको वालों की सोनम जल गई। लेकिन यह योजनाएं सफल नहीं हो पाई और इस बीच परिवार के दबाव में 11 मई को सोनम की शादी हो गई। शादी से 11 दिन पहले ही राज ने राजा की हत्या की साजिश रच डाली। सोनम और राज का प्रेम–प्रशंग था लेकिन सोनम के परिवार को इसकी खबर थी या नहीं ये अभी जांच का विषय है।

सोनम ने राजा को कामाख्या मंदिर के दर्शन के बहाने गुहाटी लाई और वहां हत्या की योजना की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया। 23 मई को सभी आरोपी मिले और दोपहर 2 राजा जब टॉयलेट गया तभी उन आरोपियों ने राजा की हत्या कर दी, सोनम है मौके पर मौजूद थी। और वहीं थोड़ी देर 02:18 मिनट पर राजा की लाश को खाई में फेक दिया। सोनम ने भी अपने पति राजा की लाश को खाई में फेकने में मदद की।

Leave a Comment