एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करें।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब वो पोलो खेल रहे थे। 2003 में शादी करने के बाद में 2014-16 में तलाक हो गया था। इसके दो बच्चे हैं: सैमाइरा और किआन। उन्होंने कारोबार में अपनी पहचान बनाई–विशेषकर सोनाकोमस्टार (Sona Comstar) कंपनी से जुड़े थे; भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनका योगदान भी उल्लेखनीय था संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेवा के पति थे।